Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
महाराष्ट्र/यूटर्न/28 मार्च।महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित पोद्दारेश्वर राम मंदिर से श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में लगभग 50 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ इस शोभायात्रा का स्वागत किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले विशेष तौर पर शोभायात्रा में शामिल हुए और शोभा यात्रा का शुभारंभ किया तथा पालकी-पूजन किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा के पूरे मार्ग में ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया। इसके बाद पारंपरिक तरीके से सुसज्जित रथ पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की सुंदर झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। ढोल-ताशों, भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं के लिए पानी, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। रामनवमी के इस उत्सव ने नागपुर शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल निर्मित किया।