Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च।हलका डेराबस्सी के अंतर्गत गांव बसौली में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक बल मिला, जब दर्जनों परिवारों ने आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस अवसर पर आयोजित एक बड़ी रैली में कांग्रेस नेता ढिल्लों ने नए शामिल हुए परिवारों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। रैली को संबोधित करते हुए ढिल्लों ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार वास्तव में दिल्ली से संचालित हो रही है और प्रदेश के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एक अधिकारी द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों के बाद आत्महत्या की घटना सामने आई, जिसके चलते जनदबाव में कार्रवाई करनी पड़ी। इसके अलावा, उन्होंने बरनाला जिले के गांव राजगढ़ की घटना का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की मिलीभगत से एक किसान और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस मामले में संबंधित एसएचओ को निलंबित किया गया, लेकिन किसी राजनीतिक नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। अकाली दल पर निशाना साधते हुए ढिल्लों ने कहा कि यह पार्टी अब केवल बठिंडा जिले तक सीमित होकर रह गई है। वहीं, हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और मंडियों में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस दौरान कांग्रेस में शामिल हुए प्रमुख लोगों में बलजीत सिंह, राजिंदर सिंह, रामचंद्र, गुरप्रीत सिंह, हरीचंद, रवि, नानक चंद, मंगा राम, अमनदीप सिंह, रोशन लाल, रविंदर सिंह और बलविंदर सिंह सहित अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम में नैब सिंह बाजवा, कर्नैल सिंह, जिंदर सिंह, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, प्रताप राणा खेलण सहित गांव बसौली के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।