Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/यूटर्न/28 मार्च। नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने आज जानकारी देते हुए बताया कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स, रेंट और वाटर सप्लाई शाखा को दिनांक 31 मार्च 2026 तक सभी सरकारी छुट्टियों तथा आने वाले शनिवार और रविवार को भी सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुला रखा जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि जिनके प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बिल तथा रेंट के बकाया बिल बने हुए हैं, वे 31 मार्च 2026 तक सामान्य कामकाजी दिनों के साथ-साथ सरकारी छुट्टियों, शनिवार और रविवार को भी अपना बकाया टैक्स, बिल और रेंट जमा करवा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेकर नागरिक बाद में लगने वाले जुर्माने से बच सकते हैं।