Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च।ढकोली क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और कीमती रत्न चोरी कर ले गए। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस द्वारा मामला दर्ज न किए जाने से पीड़ित ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात ढकोली में बाउली साहिब गुरुद्वारे के सामने स्थित "द जॉर्डिक जेम्स ज्वैलर्स" दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक रुस्तम सोनी ने बताया कि चोर करीब 2.5 किलोग्राम चांदी, 2 तोला सोना तथा लगभग एक लाख रुपये के कीमती रत्न चोरी कर ले गए। चोर दुकान में लगे एलसीडी और सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर ले गए, जिससे चोरी की घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी। पीड़ित के अनुसार इस वारदात में उसे करीब 8 से 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया था, लेकिन हैरानी की बात है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस केवल जांच का आश्वासन दे रही है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।