Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ /यूटर्न/28 मार्च।चंडीगढ़ में पानी और बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सेक्टर-5 स्थित बिल्डर भारत मित्तल की कोठी के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। जानकारी के अनुसार, जीरकपुर के PR-7 एयरपोर्ट रोड स्थित सुषमा वेलेंशिया सोसाइटी के निवासी बलराम सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वीरवार शाम को बिना किसी पूर्व सूचना के उनके घरों की बिजली और पानी सप्लाई बंद कर दी गई। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद शुक्रवार को वो सभी इक्ट्‌ठा होकर चंडीगढ़ स्थ्ति बिल्डर की कोठी में बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्हों ने बताया के वह पिछले 4 साल से सोसाइटी में लगभग 650 मकानों में लोग रह रहे हैं और इस समस्या से जूझ रहे है। इस पर उनकी कई बार बिल्डर से बात की जा चुकी है , लेकिन उनका जवाब होता है के जल्द मिल जाएगा, लेकिन इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन सेक्टर-3 की टीम मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर संजीव ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला और प्रदर्शन कर रहे लोगों तथा बिल्डर के बीच बातचीत करवाई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। पुलिस के अनुसार, निवासियों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। फिलहाल बिल्डर से बात कर पानी और बिजली की सप्लाई दोबारा चालू करवा दी गई है। पुलिस ने कहा कि अगर भविष्य में दोबारा ऐसी समस्या आती है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।