Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/29 मार्च। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। यह कार्रवाई पंजाब में अपराध और देश-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नाकाबंदी के दौरान दो अत्याधुनिक 9एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन जब्त की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस हथियार खेप के तार गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से जुड़े हैं, जो लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब के विभिन्न इलाकों में आपराधिक और देश-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। समय पर की गई इस कार्रवाई से एक बड़े खतरे को टाल दिया गया। थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज इस मामले में थाना छेहरटा, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए गहन जांच कर रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और देश-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" नीति सख्ती से लागू की जा रही है। ---