चंडीगढ़ 29 March । अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौली जागरण क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब की खेप बरामद की है।
पुलिस स्टेशन मौलीजागरां में एक्साइज एक्ट की धारा 61-1-14 के तहत एफआईआर नंबर 59 दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एएसआई रमेश की शिकायत पर की गई।
जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 की रात करीब 10:15 बजे पुलिस ने ट्रिब्यून कॉलोनी के पीछे, रायपुर खुर्द इलाके में छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से ‘एम्पायर नंबर-1 मोटा संतरा’ ब्रांड की 58 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई।
आरोपी की पहचान राजेश कुमार (44), निवासी सुंदर नगर पार्ट-2, मौलीजागरां चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अवैध शराब कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।