Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 29 March । शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कमानीदार चाकू बरामद किया है। मामले में पुलिस स्टेशन मलोया में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत एफआईआर नंबर 52 दर्ज की गई है। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल अजय कुमार की शिकायत पर की गई। पुलिस के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात करीब 11:15 बजे सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को काबू किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक कमानीदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत (19), निवासी गांव शेरपुर, जिला मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस हथियार के साथ किस उद्देश्य से घूम रहा था।