Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के मोहाली में फील्ड स्टाफ के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण की अध्यक्षता की चंडीगढ़/ साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 3 जनवरी: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सोंद ने आज यहां कहा कि राज्य को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का दूसरा चरण 5 जनवरी से शुरू किया जाएगा। मोहाली में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के फील्ड स्टाफ के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि अभियान के पहले चरण की सफलता के बाद मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस चरण के दौरान वे युवा, जो कभी नशे के शिकार थे और उपचार के बाद पुनर्वासित होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं, प्रेरक वक्ताओं के रूप में लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। मंत्री ने कहा कि गांवों और शहरी वार्डों में घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्थानीय निवासियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पहले चरण के दौरान हजारों नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों के खिलाफ दूसरे चरण में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य फील्ड स्टाफ की क्षमता निर्माण, पंचायतों को सशक्त बनाना तथा राजस्व वृद्धि के लिए संसाधनों को मजबूत करना भी है। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में फील्ड कर्मचारी उपस्थित रहे।