Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/30 मार्च।जालंधर के न्यू दशमेश नगर में शराब के ठेके पर मात्र 10 रुपए की ओवररेटिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया , और इलाके में तनाव फैल गया। इस हमले में सन्नी धवन और कमल नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।। स्थानीय लोगों ने ठेके को स्थायी रूप से बंद करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार ठेके पर निर्धारित मूल्य से 10 रुपए अधिक मांगे जा रहे थे। जब इसका विरोध किया गया, तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते एक्साइज विभाग की गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोग डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे और ग्राहकों पर हमला कर दिया। घटना के बाद गुस्साए मोहल्ला निवासियों और घायल की पत्नी ने ठेके के बाहर प्रदर्शन किया।उन्होंने बताया कि इलाके में एक ही लाइसेंस पर दो-दो ठेके अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि घायलों की एमएलआर रिपोर्ट आने के बाद बनती करवाई कि जाएगी ।