Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/30 मार्च।वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन सुरमुख सिंह के नेतृत्व में चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चीफ इंजीनियर को अवगत कराया कि चंडीगढ़ में कार्यरत डेली वेज कर्मचारियों के लिए छठा और सातवां वेतन आयोग लागू करने हेतु जो कमेटी गठित की गई थी, उसकी बैठक में तैयार एजेंडे को शीघ्र लागू किया जाए। चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह तक एजेंडा तैयार कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन सुरमुख सिंह एवं पैटर्न राजा राम ने मांग रखी कि इंजीनियरिंग विंग में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सुरक्षित नीति बनाई जाए तथा “समान काम के लिए समान वेतन” सुनिश्चित किया जाए। इस प्रतिनिधिमंडल में सुरमुख सिंह, राजा राम, सरवन सिंह, कुलदीप सिंह, कमल कुमार, राम सिंह, जगमोहन सिंह, रविंदर बिंदू, सुरिंदर शर्मा, याद राम आदि शामिल थे।