Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/30 मार्च। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को राज्य के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लगभग ₹200 करोड़ के बड़े टैक्स चोरी घोटाले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ढाबों, रेस्टोरेंट्स, फास्ट-फूड आउटलेट्स और अन्य खानपान से जुड़े व्यवसायों में बड़े पैमाने पर आय छिपाई जा रही थी। अब तक 882 प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 239 मामलों में करीब ₹50 करोड़ की टर्नओवर छुपाने का पता चला है। इस पर ₹2.54 करोड़ टैक्स बनता है, जिसमें से ₹2.02 करोड़ की वसूली भी की जा चुकी है। मंत्री ने कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ यह आंकड़ा ₹500 करोड़ तक पहुंच सकता है। मोहाली (₹8.16 करोड़), जालंधर (₹6.72 करोड़) और लुधियाना (₹5.48 करोड़) टैक्स चोरी के प्रमुख केंद्र के रूप में सामने आए हैं। ढाबों में करीब ₹10 करोड़, छोटे ईटरी और चाय-कॉफी बार में ₹8 करोड़, जबकि पिज्जा और फास्ट-फूड आउटलेट्स में ₹6 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी पाई गई है। चीमा ने बताया कि ‘बिल लियाo, इनाम पाओ’ योजना, टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट (TIU) और स्टेट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंटिव यूनिट (SIPU) की मदद से यह खुलासा संभव हुआ। सरकार अब UPI और डिजिटल पेमेंट डेटा के जरिए जांच को और मजबूत कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ