Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
युवराज ठाकुर ने 123 रन व लक्ष्यदीप संधु ने बनाए 81 रन होशियारपुर ( तरसेम दीवाना ) - पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से कराई जा रही अंतर जिला अंडर-14 लड़कों के क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने पूल ए में अपराजय रहते हुए अपने अंतिम लीग मेंच में जिला रोपड़ टीम को 109 रन से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को रोपड़ में खेले गए 47-47 ओवर के इस मैच में होशियारपुर टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेवाजी करते हुए पांच विकेट के नुक्सान पर 253 रन बनाए। होशियारपुर की तरफ से शानदार बल्लेवाजी करते हुए टीम के उप-कप्तान युवराज ठाकुर की तरफ से अपनी बढ़िया बल्लेवाजी जारी रखते हुए शानदार 123 रन बनाए तथा युवराज के अतिरिक्त बल्लेवाज लक्ष्यदीप संधु ने 81 रन तथा मनकरन सिंह व कप्तान मनन नारायण ने क्रमश 15-15 रन का योगदान दिया। जिला रोपड़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुरदित्त सिंह ने होशियारपुर टीम के तीन विकेट अर्जित किए। जीत के लिए 47 ओवरों में 254 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी रोपड़ की पूरी टीम होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के सामने पांच विकेट के नुक्सान पर केवल 144 रन ही बना पाई। जिसमें अर्नव शर्मा ने 69व दिलरोज सिंह ने 18 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अराध्य शर्मा,राजवीर सिंह व हरदितदीप सिंह सैनी ने एक-एक खिलाड़ी को आऊट किया। इस अवसर पर डा.घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने पूल ए में अपने सभी मैच जीतते हुए नंबर एक स्थान प्राप्त किया। होशियारपुर क्रिकेट टीम की जीत पर उन्होंने टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिस मेहनत से बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर रहे है उन्हें आशा है कि टीम आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। टीम की इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, संयुक्त सचिब विवेक साहनी,डा.पंकज शिव व अमित ठाकुर ने समूह एसोसिएशन की तरफ से टीम को वधाई संदेश देते हुए अपनी शुभ कामनाए दी।होशियारपुर की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह जुनियर कोच दलजीत धीमान, पंकज पिंका,दिनेश शर्मा तथा एचडीसीए के ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने भी उसके बढ़िया प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। डा. घई ने बताया की होशियारपुर का क्वाटर फाइनल मैच पूल सी की नंबर दो पर आने वाली टीम के साथ खेला जाएगा। होशियारपुर टीम की जीत पर जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण व युनियर कोच निकिता कुमारी व क्रिकेट कोच तारा चंद व दीपक कुमार,नरेश कालू,सोढी राम ने भी टीम को वधाई दी।