Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/30 मार्च। चंडीगढ़ प्रेस क्लब के चुनावों में एक बार फिर अनुभव और संगठनात्मक पकड़ का असर देखने को मिला। रविवार को हुए मतदान में सौरभ दुग्गल ने लगातार दूसरी बार प्रधान पद पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति साबित की, जबकि राजेश ढल्ल ने महासचिव पद पर दोबारा जीत हासिल कर अपनी पकड़ बरकरार रखी। कुल 9 पदों के लिए हुए इस चुनाव में दुग्गल-ढल्ल-शर्मा पैनल ने 5 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, वहीं सूरा-भुल्लर-अटवाल पैनल को 4 सीटों से संतोष करना पड़ा। अन्य पदों पर भी दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले, जहां उमेश शर्मा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुने गए। वाइस प्रेसिडेंट-1 के रूप में आरती अग्निहोत्री और वाइस प्रेसिडेंट-2 के रूप में अजय जालंधरी ने जीत दर्ज की। इसके अलावा प्रभात कटियार सचिव, जगतार भुल्लर कैशियर, बृजेंद्र गौड़ जॉइंट सेक्रेटरी-1 और पवन तिवारी जॉइंट सेक्रेटरी-2 चुने गए। चुनाव में कुल 628 सदस्यों ने मतदान कर सक्रिय भागीदारी दिखाई। पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी विशाल गुलाटी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उत्साह दिखाया।