Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/यूटर्न/2अप्रैल।शहर के गाजीपुर रोड स्थित विश्रांति सिटी में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत आयोजित विशेष हेल्थ कैंप में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 9 बजे शुरू हुआ यह कैंप शाम 4 बजे तक लगातार चलता रहा, जिसमें दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। कैंप का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना और उन्हें हेल्थ कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस दौरान 100 से अधिक लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी एवं संबद्ध अस्पतालों में उपचार के दौरान आर्थिक सहायता मिल सकेगी। कैंप में केवल विश्रांति सिटी ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गाजीपुर रोड, माउंट कैलाश सोसाइटी, बाजीगर बस्ती और नगला क्षेत्र के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने हेल्थ कार्ड बनवाए। कई लोग सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, जो योजना के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस प्रकार के कैंप उनके लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि अब उन्हें हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। मौके पर मौजूद टीम ने दस्तावेजों की जांच और पूरी प्रक्रिया को सरल बनाया, जिससे लोगों को बिना किसी परेशानी के सुविधा का लाभ मिला। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 17 से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार, वार्ड इंचार्ज जसविंदर सिंह, विश्रांति सिटी के प्रधान राजेंद्र शर्मा सहित रामेश्वर, रामचंद्र, भले राम, सुभाष, महेश चंद्र और पारस कटारिया मौजूद रहे। सभी ने कैंप के सफल संचालन में सहयोग देते हुए लोगों को योजना के प्रति जागरूक किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सकें। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे कैंप नियमित रूप से लगाने की मांग की है, जिससे हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से पहुंच सकें।