डेराबस्सी/यूटर्न/2अप्रैल।
गांव हरिपुर कूड़ा में माई शीतला माता मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर बाबा सबल सिंह, बाबा रेपा चौधरी, बाबा फरीद एवं माता स्याम कौर जी की मूर्तियों की विधिवत स्थापना की गई।
समारोह में भाजपा नेता मनप्रीत सिंह (बन्नी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धीमान (पम्मा) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने मंदिर समिति को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
मंदिर समिति के प्रधान गुरमीत सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि गांववासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कृष्ण धीमान, जयपाल, राजेश कुमार (मंगू), लखविंदर सिंह, कृष्ण सिंह, अमन पाहवा, प्रदीप कुमार (लाडी), गुरविंदर सिंह, मनीष, राजेश, रसविंदर सिंह, जसवीर सिंह, निखिल, चरणजीत, अर्शदीप, निखलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक रस्में अदा की गईं और संगत के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया।