Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले विक्रम शर्मा ‘डिक्की’ को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफेड) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विक्रम शर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सहकारिता विभाग ने बोर्ड का कार्यकाल 14 जनवरी 2027 तक बढ़ाते हुए उन्हें अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम शर्मा ‘डिक्की’ ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। विक्रम शर्मा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वह चंडीगढ़ एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में महासचिव रह चुके हैं, साथ ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी का विशेष धन्यवाद किया। इसके अलावा हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार के प्रति भी आभार व्यक्त किया। विक्रम शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का भी विशेष आभार जताया। करीब 40 वर्षों से संगठन में सक्रिय विक्रम शर्मा ‘डिक्की’ को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने से जसवां परागपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और समर्थकों ने इसे संगठन के समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान बताया है।