Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जगरांव/यूटर्न/3/अप्रैल। ​जगरांव के नजदीकी गांव कौंके कलां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 28 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। ​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, लवप्रीत सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि 1 और 2 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 1 बजे जब उसकी आंख खुली तो लवप्रीत कमरे में नहीं था। काफी तलाश करने के बाद जब परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे, तो वहां लवप्रीत का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ​चौकी कौंके कलां के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगरांव भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता और भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।