Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार के दावे वास्तविकता से कोसों दूर हैं और पंजाब की जनता को भ्रमित करने के लिए मात्र दिखावा हैं। उक्त विचार खन्ना ने एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने अपने घर को जाने वाली गई का हाल वीडियो सन्देश के जरिये दिखते हुए कहा कि यह गली पिछले कई महीनों से सीवरेज पाइपलाइन डालने के नाम पर खोद कर छोड़ दी गयी है पिछले बरसात के दिनों में इस गली से पैदल चलकर जाना भी मुश्किल था। अब जबकि इस साल का बरसात का मौसम आने वाला है तो इस गली का पहले से भी बुरा हाल होगा। खन्ना ने कहा की प्रतिदिन उनसे मिलने कई लोग आते हैं और यही गली आगे के मोहल्ला निवासियों का भी रास्ता है। उन्होंने कहा कि अगर एक पूर्व सांसद ही पिछले कई महीनो से गलियों की दुर्दशा को झेलता आ रहा है तो आम जनता की सुविधा पर सवालिया निशान है। खन्ना ने सरकार और प्रशासन से अपील की कि इस गली को जल्द बनवाया जाए क्यूंकि वह भी पंजाब के नागरिक हैं और उन्हें सुविधाएं लेने का पूरा हक़ है।