Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/3 अप्रैल। हल्लोमाजरा स्थित वार्ड नंबर-20 में बिजली व्यवस्था को लेकर नगर निगम के इलेक्ट्रिकल विभाग पर लापरवाही और मनमानी के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह ने विभागीय अधिकारियों पर जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। अरविंद सिंह के मुताबिक उन्होंने अपनी समस्या को लेकर इलेक्ट्रिकल एसडीओ राजदीप से संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें एसडीओ रूदेश और जेई सनी ठाकुर के संपर्क नंबर दिए गए। हालांकि, दोनों अधिकारियों ने उनके फोन कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों ने उनका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल रखा है। उनका कहना है कि जब उन्होंने दूसरे नंबर से कॉल किया तो फोन उठाया गया, लेकिन अपनी पहचान बताने के बावजूद उनके नंबर को ब्लैकलिस्ट से नहीं हटाया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में एसडीओ राजदीप को भी अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अरविंद सिंह ने कहा कि अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे जनता की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। “अगर फोन ही नहीं उठाया जाएगा, तो आम नागरिक अपनी शिकायत कैसे दर्ज कराएंगे,” उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मामले को उच्च अधिकारियों, जैसे चीफ इंजीनियर और नगर निगम कमिश्नर, के समक्ष उठाएंगे। वहीं, स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस संबंध में हमने इलेक्ट्रिकल विभाग के एसडीओ राजदीप से बात की तो उन्होंने कहा आज बिजली की समस्या को लेकर हमें शिकायत मिली थी और अपने बहुत जल्दी उस शिकायत का निपटारा भी कर दिया | जो भी उन पर नंबर ब्लैकलिस्ट करने का आरोप वो बेबुनियाद हैं |