Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना 03 अप्रैल : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई प्रॉपर्टी मार्केट में आई गिरावट और गल्फ क्षेत्र के अस्थिर माहौल का सीधा असर अब लुधियाना के रियल एस्टेट सेक्टर पर देखने को मिल रहा है। खासकर एनआरआई निवेशकों और पंजाब के व्यापारियों का रुझान तेजी से लुधियाना की प्रॉपर्टी की ओर बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय बाजार में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, दुबई में निवेश से निकल रही पूंजी अब सुरक्षित और स्थिर विकल्प के रूप में लुधियाना की जमीन और कमर्शियल प्रॉपर्टी में लगाई जा रही है। इसके साथ ही, मंत्री संजीव अरोड़ा के प्रयासों से शुरू होने जा रहा हलवारा एयरपोर्ट शहर की कनेक्टिविटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाएगा, जिससे रियल एस्टेट की मांग और कीमतों में तेजी आने की संभावना है। पंजाब व्यापार मंडल के चेयरमैन राजू बिंद्रा ने कहा, “लुधियाना आज निवेश के लिए सबसे मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है। हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल कारोबार बढ़ेगा बल्कि रियल एस्टेट सेक्टर को भी बड़ा बूस्ट मिलेगा। आने वाले समय में यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा सकती है।” रियल एस्टेट से जुड़े जानकारों का मानना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योगिक विकास और बढ़ती कनेक्टिविटी के चलते लुधियाना आने वाले समय में निवेशकों की पहली पसंद बन सकता है।