Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 04 Jan : बलटाना क्षेत्र से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने थाना ज़ीरकपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गांव अमान खेड़ा, थाना व जिला उन्नाव (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान निवासी एससीओ नंबर-04, रामलीला ग्राउंड के पास, पीटीसी बलटाना, ज़ीरकपुर ने बताया कि वह और उनके पति मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी रेशमा बलटाना स्थित स्टार किड्स स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। शिकायत के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 8:30 बजे शांति देवी और उनके पति काम पर चले गए थे, जबकि बड़ी बेटी अपनी दुकान पर काम करने चली गई। घर पर रेशमा और उसके दो छोटे भाई मौजूद थे। दोपहर करीब 10 बजे रेशमा घर से बाहर घूमने के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। शाम करीब 6:30 बजे जब माता-पिता घर लौटे तो बच्ची घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने आसपास, रिश्तेदारों और बच्ची की सहेलियों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया है। पुलिस चौकी बलटाना के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 137(2) और 96 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी है। बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के इलाकों में जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।