Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/4 अप्रैल। मनीमाजरा की मोटर मार्केट में व्यापारियों और शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजी.) पंचकुला के संयुक्त सहयोग से विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। मानवता की सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का आयोजन ट्रस्ट के प्रेसिडेंट राकेश संगर के मार्गदर्शन में किया गया। रक्तदान शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ की मोबाइल ब्लड डोनेशन बस ने डॉक्टर अनुभव के नेतृत्व में सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान ईशा, दलमीत, मोहन, संजय और मनदीप सहित स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, चिकित्सा जांच शिविर में TCI फाउंडेशन के डॉक्टर अमरदीप सिंह और नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर काजल ने मरीजों की विस्तृत जांच की। इस दौरान तबस्सुम, राजेश कुमारी और जसप्रीत कौर ने सहयोगी स्टाफ के रूप में सेवाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोटर मार्केट के व्यापारियों का विशेष योगदान रहा। स्थानीय व्यवसायियों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे यह शिविर बड़े स्तर पर सफल हो सका। इस मौके पर ‘ऑल मनीमाजरा वेल्फेयर एसोसिएशन’ के प्रधान एस.एस. परवाना, मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष धीमान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलती है। शिविर के बाद विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।