Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/4 अप्रैल। रेवाड़ी शहर के होटल के कमरे में फंदे से युवक की लाश लटकती मिली। मृतक की पहचान नरेश के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनके मुताबिक यह मामला लव और ब्लैकमेलिंग का भी हो सकता है। क्यूंकि मरने से पहले नरेश ने किसी लड़की को कॉल की थी, हालांकि पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया कि वो लड़की कौन थी। परिवार का कहना है कि नरेश अपने काम से 31 मार्च और 1 अप्रैल को छुट्टी पर था। 2 अप्रैल को रोज कि तरह नरेश अपनी ड्यूटी पर जाने के एक घंटा पहले निकला और निकलते समय अपनी माँ - बीवी से बोला कि आज उसका जन्मदिन है, शाम को जो खाना है वो आते वक्त ले आएगा। शाम को परिवार उसके बर्थडे सेलिब्रेशन कि लिए केक लेकर उसका इंतजार कर रहा था, मगर नरेश वापिस घर नहीं लौटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नरेश कि फ़ोन कि कॉल हिस्ट्री निकाली जा रही है, पुलिस को उम्मीद है कि इससे कोई न कोई सुराग जरूर मिलेगा। क्यूंकि शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और ना ही परिवार मानने को तैयार है कि उसने सुसाइड किया है।