Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मोहाली 04 Jan । इंटरनेट मीडिया के जरिए हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद वीडियो कॉल के जरिए दुकानदार का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे पैसों के लिए धमकाया गया। पीड़ित दुकानदार दमनदीप सिंह की शिकायत पर स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दमनदीप सिंह के अनुसार कुछ दिन पहले फेसबुक पर उसकी बातचीत एक युवती से शुरू हुई, जिसने अपना नाम सोनम जोशी बताया। बातचीत बढ़ने पर युवती ने उसका व्हाट्सएप नंबर ले लिया और वहीं संपर्क में रहने लगी। पीड़ित ने बताया कि एक रात अचानक युवती की ओर से वीडियो कॉल आई। कॉल उठाते ही युवती ने आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दीं और उस पर भी ऐसा करने का दबाव बनाया। दमनदीप के मना करने पर युवती ने जबरदस्ती की कोशिश की, जिसके बाद उसने कॉल काट दी। कुछ देर बाद युवती ने उसे एक वीडियो क्लिप भेजी, जिसमें वीडियो कॉल के दौरान की अश्लील रिकॉर्डिंग थी। इसके बाद युवती ने वीडियो वायरल करने और फोन की पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट में भेजने की धमकी देकर 95 हजार रुपये की मांग की। डर और बदनामी के भय से दमनदीप ने युवती द्वारा भेजे गए स्कैनर पर 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने और पैसों की मांग जारी रखी। लगातार दबाव और मानसिक परेशानियों से तंग आकर दुकानदार ने साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान व पैसों के लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।