Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सेक्टर-37 भाजपा कार्यालय ग्रेनेड हमले का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, जिंदा हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद
चंडीगढ़ 04 March : चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक जिंदा हैंड ग्रेनेड और अन्य गोला-बारूद बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर लाल उर्फ शामी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, हमले में शामिल दो मुख्य आरोपी गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल इंटर -सर्विसेज इंटेलीजेंस (पाक-आईएसआई) से जुड़ा हुआ था और इसके तार विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं, जो पुर्तगाल और जर्मनी से ऑपरेट कर रहे थे। आरोपियों ने एक संगठित नेटवर्क के तहत इस हमले को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने हैंड ग्रेनेड, हथियार और जिंदा कारतूसों की खेप को विभिन्न माध्यमों से एक-दूसरे तक पहुंचाया, जिसके बाद अंतिम हमलावरों को सौंपा गया। पुर्तगाल में बैठे हैंडलर बलजोत सिंह उर्फ जोत के निर्देश पर पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान एक जिंदा हैंड ग्रेनेड और 15 जिंदा .30 बोर कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है, जिसमें पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और जल्द ही पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जाएगा।