लुधियाना 04 अप्रैल : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने शहर के विकास को गति देते हुए 4.10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया। करीब 8 किलोमीटर लंबे इन विकास कार्यों के तहत लुधियाना वेस्ट के वार्ड 55, वार्ड न 57 , वार्ड न 56 , वार्ड 71 की न्यू बीआरएस नगर , शाम नगर , न्यू शाम नगर , राजगुरु नगर के एच जे और ब्लॉक जे की मुहय सड़क लोधी क्लब से नामदेव चौंक , बीआरएस नगर ब्लॉक ई, जॉन दी से फिरोजपुर रोड तक की सड़कों और मुख्य मार्गों का निर्माण व अपग्रेडेशन किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इन परियोजनाओं में न्यू बीआरएस नगर, शाम नगर, राजगुरु नगर, सराभा नगर और राख बाग जैसे प्रमुख इलाकों को शामिल किया गया है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ कॉलोनियों की आंतरिक गलियों को भी मजबूत किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। ठेकेदारों को तीन वर्षों तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत से सड़क ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। यह पहल लुधियाना सहित पूरे पंजाब को आधुनिक, सुविधाजनक और विकसित शहरों की श्रेणी में लाने की दिशा में अहम साबित होगी।