Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/5 अप्रैल। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने बैसाखी (खालसा साजना दिवस) के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले जत्थे के कार्यक्रम में बदलाव किया है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि अब श्रद्धालु 10 अप्रैल को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे और 19 अप्रैल को वापस लौटेंगे। बता दें कि, पहले यह जत्था 12 अप्रैल को रवाना होकर 21 अप्रैल को लौटने वाला था। इस यात्रा के लिए एसजीपीसी द्वारा 1860 पासपोर्ट भेजे गए हैं। लगभग 1800 श्रद्धालुओं को वीजा मिलने की उम्मीद है। 1947 के बंटवारे के बाद पाकिस्तान में रह गए गुरुद्वारों के दर्शन को लेकर संगत में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हर श्रद्धालु को गुरुद्वारों के दर्शन करने की पूरी स्वतंत्रता इसी बीच, एसजीपीसी ने अकेली महिलाओं के यात्रा पर जाने को लेकर फैली अफवाहों को खारिज किया है। मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने स्पष्ट किया कि कमेटी की ओर से ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। हर श्रद्धालु को गुरुद्वारों के दर्शन करने की पूरी स्वतंत्रता है। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा और सहूलियत के मद्देनजर सलाह दी कि महिलाएं यदि किसी पारिवारिक सदस्य (जैसे भाई, बेटा या अन्य महिला साथी) के साथ यात्रा करें तो उनका सफर अधिक सुरक्षित और आसान हो सकता है। जत्थे के साथ यात्रा करने का अपना अलग मन्नण ने यह भी कहा कि जत्थे के साथ यात्रा करने का अपना अलग अनुभव और संतोष होता है, जहां जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद भी की जा सकती है। एसजीपीसी का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। --