Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/6अप्रैल। पंजाब के लोगों के लिए सफर अब और आसान होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को 250 नई बसों को पेप्सु रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के बेड़े में शामिल करने के लिए हरी झंडी देंगे। इस मौके पर वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद रहेंगे। सीएम का पटियाला दौरा करीब 2 से 3 घंटे का रहेगा। इस दौरान वे महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और 142 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत भी करेंगे। दाना मंडी में एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। सरकार की योजना के तहत 100 मिडी और 309 साधारण बसों पर लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। किलोमीटर स्कीम के तहत 254 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। पनबस के बेड़े में अब 606 बसें होंगी, जिनमें 387 नई बसें शामिल होंगी। योजना में वोल्वो, एचवीएसी और साधारण बसें भी जोड़ी जाएंगी।