Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/ 6अप्रैल।शहर के एकेएस-1 क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई सीवरेज की गंभीर समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। इस समस्या से परेशान स्थानीय निवासी कई बार शिकायत कर चुके थे, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या वार्ड पार्षद रेणु नेहरू के सामने रखी। निवासियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए पार्षद ने तुरंत नगर परिषद अधिकारियों को सूचित किया और समस्या के जल्द समाधान की मांग की। शनिवार को नगर परिषद की टीम एकेएस-1 क्षेत्र में पहुंची और सीवरेज लाइन की सफाई का काम शुरू किया। टीम ने इलाके में जाम पड़ी सीवरेज लाइनों को साफ किया, जिससे स्थिति में सुधार आया और लोगों को राहत मिली। क्षेत्रवासियों के अनुसार, सीवरेज जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा था। इससे न केवल बदबू फैल रही थी, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। सफाई कार्य के बाद अब हालात काफी बेहतर हो गए हैं और लोग राहत महसूस कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने वार्ड पार्षद रेणु नेहरू और नगर परिषद की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जन समस्याओं का समय पर निपटारा किया जाएगा।