Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/ 6अप्रैल।वीकेंड के दौरान शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एनएचएआई की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के सर्विस लेन को बंद कर काम शुरू कर दिया गया। अचानक रास्ता बंद होने से इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम लोगों के साथ-साथ इमरजेंसी वाहनों और वीआईपी मूवमेंट पर भी गंभीर असर पड़ा। जाम की स्थिति को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों तक पुलिसकर्मी सड़कों पर डटे रहे और यातायात को सुचारू करने की कोशिश करते रहे, लेकिन अनियोजित तरीके से शुरू किए गए कार्य के चलते समस्या लगातार बढ़ती गई। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए बिना दस्तावेज सड़क पर खड़े एक ट्रक का ₹17,000 का चालान काटा। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक से जब कागजात मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित करती है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती है। इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि वीकेंड के चलते पहले ही सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक था। ऐसे में सर्विस लेन बंद किए जाने से हालात और बिगड़ गए। जाम को नियंत्रित करने में ट्रैफिक पुलिस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बिना पूर्व सूचना के इस तरह काम शुरू करना गैर-जिम्मेदाराना है, जिससे लोगों को बेवजह परेशान होना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे। जानकारी के अनुसार, ओवरलेंथ का मतलब है कि कोई लोडिंग वाहन तय सीमा से अधिक बाहर तक सामान लादकर चलता है। ऐसे वाहन सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाते हैं, खासकर मोड़ लेते समय अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर जोखिम पैदा करते हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर वाहन को रोककर नियमों के उल्लंघन पर चालान किया और चालक को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी। बॉक्स: जीरकपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ओवरलेंथ टेंपो का ₹20 हजार चालान जीरकपुर में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोड और ओवरलेंथ में चल रहे एक टेंपो का ₹20,000 का चालान किया, जिससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।