Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/ 6अप्रैल।शहर की प्रमुख रिहायशी कॉलोनी एमएस एनक्लेव को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने की दिशा में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने सौंदर्यीकरण अभियान की शुरुआत कर दी है। शनिवार को अभियान के तहत कॉलोनी के मुख्य द्वार से अव्यवस्थित पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स बोर्ड हटाए गए। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से मुख्य गेट पर लगे पोस्टर और फ्लेक्स कॉलोनी की सुंदरता को प्रभावित कर रहे थे। कई बार इनकी वजह से गेट का मूल स्वरूप भी दिखाई नहीं देता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए समिति ने सर्वसम्मति से इन्हें हटाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि यह पहल केवल पोस्टर हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे व्यापक सौंदर्यीकरण योजना के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को गेट के दोनों पिलर्स की पेंटिंग करवाई जाएगी, जिससे मुख्य द्वार को नया और आकर्षक रूप मिलेगा। इसके साथ ही आरडब्ल्यूए ने मुख्य द्वार पर एक आधुनिक एलईडी बोर्ड लगाने की योजना भी बनाई है। इस बोर्ड के माध्यम से कॉलोनी से जुड़ी जरूरी सूचनाएं, सार्वजनिक घोषणाएं और जागरूकता संदेश निवासियों तक आसानी से पहुंचाए जा सकेंगे, जिससे सूचना प्रणाली अधिक प्रभावी होगी। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने कहा कि कॉलोनी को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे अनधिकृत पोस्टर या बैनर न लगाएं और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। समिति ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में कॉलोनी के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के सुधार कार्य किए जाएंगे, ताकि एमएस एनक्लेव को एक मॉडल कॉलोनी के रूप में विकसित किया जा सके। इस दौरान आरडब्ल्यूए के सदस्य दिनेश भारद्वाज, दीपक कक्कड़, सरबजीत बराड़, नसीब सिंह, मंजीत बत्रा, उदयराज सिंह और ओम प्रकाश वर्मा सहित कई लोग अभियान में सक्रिय रूप से मौजूद