Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/ यूटर्न/ 6अप्रैल।क्षेत्र के लोगों को रविवार, 5 अप्रैल को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 66 केवी मुबारिकपुर-ढकोली लाइन पर जरूरी अपग्रेडेशन (Augmentation) कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान 66 केवी बलटाना ग्रिड और 66 केवी ढकोली ग्रिड से निकलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई प्रभावित रहेगी। विभाग के अनुसार यह कार्य सिस्टम को मजबूत करने और भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। बिजली कटौती से बलटाना, वाधवा नगर, बिशनपुरा, सिंहपुरा, गाजीपुर, नगला, सनोली, ढकोली, पीर मुछल्ला और किशनपुरा समेत इन क्षेत्रों की सभी कॉलोनियां और सोसायटी प्रभावित रहेंगी। स्थानीय निवासियों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और बिजली से जुड़े उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को जल्द से जल्द सामान्य सप्लाई बहाल की जा सके।