Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना /6 अप्रैल आम आदमी पार्टी महिला विंग मालवा जोन इंचार्ज तथा पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य अजिंद्र कौर ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब की लाखों माताओं बहनों बेटियों के सम्मान के लिए 1000 रुपया तथा 1500 महीना सम्मान राशि देने की योजना का नोटिफिकेशन जारी करने पर मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान तथा पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए इसे 2022 के चुनावों में राज्य की जनता से किए वायदों में 100 % वायदे पूरे करने वाली सरकार बताया। अजिंदर कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सुप्रीमो अरविंद्र केजरीवाल तथा पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सहयोगी साथियों के साथ आम आदमी की आवाज बुलंद करने के लिए ही आम आदमी पार्टी का गठन किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब में राज्य के हर वर्ग चाहे किसान, व्यापारी, युवा वर्ग महिलाएं, विद्यार्थी वर्ग हो, सभी वर्गों के लिए पंजाब सरकार ने पिछले 4 वर्षों में रिकॉर्डतोड़ कार्य किए और राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए सीधी सड़कों का निर्माण किया। दशकों पुरानी खस्ताहाल सड़कों का नवीनीकरण किया और शहरों के साथ ही ग्रामीण एरिया में बिजली की निर्विघ्न सप्लाई को यकीनी बनाया। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाया और युवाओं को बिना किसी सिफारिश व रिश्वत के सरकारी नौकरियों देकर पंजाब की जनता के दिल में खास जगह बनाई तथा यह साबित किया कि आप पार्टी विपक्षी दलों की नाकामियों का गुणगान करके समय बर्बाद करने की बजाय अपनी बेहतर कार्यशैली से जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में यकीन रखती है।