Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ : शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की वारदात को महज 3 घंटे में सुलझा लिया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई यूटी की एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों पर सिटी एसपी केएम प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ गुरजीत कौर की निगरानी में की गई। सेक्टर-31 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। क्या था मामला? मामला 3 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे का है। मोहाली के जगतपुरा निवासी 20 वर्षीय युवक पंकज औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 से काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह काली बाड़ी लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक आरोपी ने चाकू उसकी गर्दन पर रखकर उसका पर्स छीन लिया, जबकि दूसरे ने उसका वीवो मोबाइल फोन लूट लिया। आरोपियों ने युवक को थप्पड़ मारकर मौके से फरार हो गए। ऐसे पकड़े गए आरोपी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और महज 3 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पटियाला निवासी जॉबन प्रीत सिंह (26) और लुधियाना निवासी डबिंदर (29) के रूप में हुई है। बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 वीवो मोबाइल फोन ,1 चाकू ,पर्स ,आधार कार्ड बरामद किए हैं। कोर्ट में पेश, न्यायिक हिरासत में भेजे गए गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।