Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ : हालिया जघन्य अपराधों की संवेदनशीलता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में सेक्टर-11 थाना क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई यूटी चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों पर, एसडीपीओ सेंट्रल दलवीर सिंह की निगरानी और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर के नेतृत्व में की गई। गैस एजेंसी मोड़ के पास पकड़ा गया आरोपी 4 अप्रैल को एएसआई अमरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम सेक्टर-25 में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गैस एजेंसी मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो अवैध देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार युवक की पहचान सेक्टर 25 निवासी कृष @ काका (उम्र के रूप में हुई है। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। इस मामले में थाना सेक्टर-11 में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत एफआईआर नंबर 51 (दिनांक 04.04.2026) दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित वारदात को टाल दिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है