Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर/ यूटर्न/ 6अप्रैल।ज़ीरकपुर के वार्ड नंबर 17 स्थित एरो होम्स सोसाइटी, गाजीपुर में रविवार को आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक बल मिला, जब विशाल शर्मा समेत सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने भाजपा छोड़कर आप का दामन थाम लिया। यह शामिली कार्यक्रम हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे। इस मौके पर मोनिका शर्मा (नारी शक्ति संस्थापिका), सुरिंदर पाहवा, शशि पाहवा (महिला मंडल प्रधान), यशपाल, गोपाल कृष्ण, राहुल, दीपेश, विकास, जतिन, प्रदीप सिंगला (एरो होम्स), अंकिता, दीप्ति गुप्ता, सोनिया सचदेवा, उपासना, बलजीत (ग्रीन होम्स), अशोक गुप्ता (एरो होम्स), राम कुमार (विश्रांति सिटी), राज कुमार, सनी (जॉयनैस्ट सुषमा), अंकुर और नरेंद्र सिंह (कृष्णा एन्क्लेव) सहित कई अन्य परिवार भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। नए साथियों का स्वागत करते हुए विधायक रंधावा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सोच और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों के चलते लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के मार्गदर्शन में पार्टी लगातार मज़बूत हो रही है। नए शामिल हुए लोगों ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों, पारदर्शी शासन और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और भविष्य में पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर काउंसलर, पार्टी के ब्लॉक प्रधान, वार्ड टीम के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।