Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी / यूटर्न/ 6अप्रैल।महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे ब्रैस्ट कैंसर के खतरे को देखते हुए ‘स्वस्थ नारी–स्वस्थ परिवार’ अभियान के तहत एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप लोकहित सेवा समिति द्वारा समाजसेवी पार्षद टोनी राणा, सोहाना मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल मोहाली और वेलकेयर पाथ लैब प्रा. लिमिटेड ढकोली के सहयोग से सूर्या महल पैलेस बैंक्वेट, मुबारकपुर (डेराबस्सी) में लगाया गया। कैंप का उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर की समय रहते पहचान को बढ़ावा देना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान महंगे माने जाने वाले मेमोग्राफी टेस्ट को नि:शुल्क करने की सुविधा दी गई। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड तथा टोटल बिलिरूबीन (पीलिया) सहित कई जरूरी जांचें भी मुफ्त में की गईं और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। समिति की प्रवक्ता मीनाक्षी बंसल ने बताया कि कैंप का उद्घाटन समाजसेवी एडवोकेट मुकेश गांधी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक अश्वनी जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पार्षद मानविंदर सिंह टोनी राणा और संघ नगर संपर्क प्रमुख बलवीर राजपूत विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने बताया कि मेमोग्राफी टेस्ट के लिए 35 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते केवल 15 महिलाओं का ही टेस्ट हो सका। इसके बावजूद 80 से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने कैंप में भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच करवाईं। कैंप को सफल बनाने में अंजू अग्रवाल, रजनी कपूर, वासुमति शर्मा, वीना भार्गव, रजनी राठौड़, कुसुम शर्मा, मीनाक्षी बंसल, रजनीश कौर, सतीश भारद्वाज, बलवीर राजपूत, टोनी राणा, जे.आर. शर्मा, शीशपाल राणा, मुकेश गांधी, राकेश भार्गव, विनायक शर्मा, अश्वनी जैन और संजीव अग्रवाल सहित कई समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस अवसर पर महिलाओं से अपील की कि वे नियमित जांच कराएं और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें, ताकि समय रहते बीमारी का उपचार संभव हो सके।