Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/ यूटर्न/ 6अप्रैल।नगला रोड स्थित बाजीगर बस्ती के पास सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। पिछले चार दिनों से लगातार सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत पहले ही खस्ताहाल है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में ऊपर से सीवरेज का गंदा पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। गंदगी और बदबू के चलते आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इस मार्ग के आसपास दर्जनों रिहायशी सोसाइटियां स्थित हैं, जहां हजारों लोग निवास करते हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं, लेकिन सीवरेज ओवरफ्लो के कारण उन्हें रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा कुछ समय पहले इस समस्या को अस्थायी रूप से ठीक किया गया था, लेकिन अब फिर से स्थिति जस की तस हो गई है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर लापरवाही बरत रहा है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो यह समस्या बड़े स्तर पर बीमारियों को जन्म दे सकती है। उन्होंने नगर परिषद से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। कोट्स “नगला रोड पर सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या वर्षों पुरानी है। नगर परिषद अधिकारियों को इस संबंधी जानकारी होने के बावजूद भी इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।” — अर्जुन, स्थानीय निवासी कोट्स “नगला रोड पर पिछले चार दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या दोबारा शुरू हो गई है, जिससे आसपास के क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।” — सुखदेव सिंह, स्थानीय निवासी प्रशासन का पक्ष नहीं मिला इस संबंध में नगर परिषद का पक्ष जानने के लिए सवनीत सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।