Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी / यूटर्न/ 6अप्रैल। डेराबस्सी के भगत सिंह नगर स्थित गली नंबर 4 में उत्तरांचल सभा द्वारा श्री बद्रीनाथ मंदिर का 15वां स्थापना दिवस श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसके उपरांत 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे अखंड रामायण पाठ आरंभ किया गया, जिसका समापन 6 अप्रैल को हवन के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और पूर्व विधायक एन.के. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक रंधावा ने श्री बद्रीनाथ जी की मूर्ति को पुष्पमाला अर्पित कर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। वहीं पूर्व विधायक एन.के. शर्मा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए भक्ति भाव और श्री हरि के गुणगान को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में सर्वमंगल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अतुल कुमार चौबे, भाजपा मंडल प्रधान पवन पम्मा, श्री रामलीला कमेटी के महासचिव दिनेश वैष्णव, शीतला माता मंदिर के प्रधान अचिंत जी, पूर्वांचल सभा के प्रधान जितेंद्र झा और समाजसेवी बिपिन सरोज सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान मातृशक्ति द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया और प्रभु के प्रति सच्ची श्रद्धा का संदेश दिया। सभा के प्रधान जगदीश प्रसाद सेमवाल और अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।