Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी / यूटर्न/ 6अप्रैल। डेराबस्सी में श्री गुरु नानक जीप यूनियन द्वारा यूनियन की सुख-शांति, चढ़दी कला और सर्वजन कल्याण की कामना के साथ श्रद्धा भाव से श्री सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। इस पवित्र अवसर पर गुरबाणी की रसपूर्ण वाणी ने संगत को भाव-विभोर कर दिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस मौके पर हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा विशेष रूप से पहुंचे और संगत के साथ गुरु घर की खुशियों में शामिल हुए। उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया और यूनियन के सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। विधायक रंधावा ने यूनियन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सुख-शांति और प्रगति के लिए गुरु घर से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं भी लंबे समय तक यूनियन से जुड़े रहे हैं और सदैव सदस्यों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की आत्मा गुरु साहिबानों की शिक्षाओं में बसती है और ऐसे धार्मिक कार्यक्रम हमें सेवा, विनम्रता और एकजुटता का संदेश देते हैं। इस दौरान उन्होंने संगत की चढ़दी कला और खुशहाली के लिए अरदास भी की। कार्यक्रम में यूनियन के प्रधान, सदस्यगण और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही, जिन्होंने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।