Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत 40 लड़कियों को मिली किट, भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैणी का प्रयास
डेराबस्सी 08 Apr : हलका डेराबस्सी के वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार गुरदर्शन सिंह सैणी द्वारा गांव अमलाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मेकअप किट वितरित की गईं। यह पहल स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत की गई, जिसके अंतर्गत करीब 40 लड़कियों को मेकअप किट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरदर्शन सिंह सैणी ने कहा कि आज के समय में लड़कियों का हुनरमंद होना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। उन्होंने कहा कि मेकअप और ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही लड़कियों के लिए ये किट उनके काम की शुरुआत करने में मददगार साबित होंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उनका मुख्य उद्देश्य हलका डेराबस्सी की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने हुनर के दम पर सम्मानजनक जीवन जी सकें। कार्यक्रम के दौरान गांव अमलाला की लड़कियों और उनके परिवारों ने इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। इस मौके पर प्रदीप पाल सिंह, दविंदर सिंह धनौनी, मेजर सिंह परागपुर, तरलोचन सिंह, ढेरू लंबरदार, राकेश कुमार, गुरमीत सिंह टिवाणा, कमलजीत सिंह रिंकू, पुष्पिंदर महिता, देवी दयाल, अवतार सिंह, सन्नत भारद्वाज, शाम सिंह फौजी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।