Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
संवाददाता: कुलदीप सैनी पंचकूला : Bharatiya Janata Party के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में माता मनसा देवी मंडल इकाई द्वारा पंचकूला में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित की गई। पदयात्रा की शुरुआत राजीव कॉलोनी से हुई और यह इंदिरा कॉलोनी तक निकाली गई। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। यात्रा के समापन पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने पार्टी के 47वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की पहचान उसकी जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से है। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो संगठन के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स ने बताया कि पदयात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और एकजुटता को बढ़ाते हैं।