Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ : सुखना लेक में एक बार फिर जैव विविधता की झलक देखने को मिली है। करीब 12 साल बाद यहां अनस प्रजाति की भारतीय चित्तीदार चोंच वाली बत्तख (स्पॉट-बिल्ड डक) दिखाई दी है, जिससे पक्षी प्रेमियों और पर्यटकों में खासा उत्साह है। झील में इन बत्तखों को अठखेलियां करते देख स्थानीय लोग और सैलानी उत्साहित नजर आए। हालांकि सुखना लेक में हर साल प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं, लेकिन यह देशी प्रजाति लंबे समय से यहां से गायब थी। विशेषज्ञों के अनुसार, अनस प्रजाति की यह बत्तख भारत में ही पाई जाती है और झील के पारिस्थितिक संतुलन व सुंदरता में अहम भूमिका निभाती है। जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2014 में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद सुखना लेक में बतखों की संख्या अचानक घट गई थी। उस समय तीन दिनों के भीतर कई बतखों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जांच के लिए सैंपल जालंधर की लैब भेजे गए थे, जहां एवियन इन्फ्लुएंजा संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए थे। इस घटना के बाद से चित्तीदार चोंच वाली बत्तखें यहां दिखाई नहीं दे रही थीं। अब करीब एक दशक बाद इनकी वापसी को वन्यजीव विभाग के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह झील के पर्यावरण में सुधार और अनुकूल परिस्थितियों का संकेत है।