Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पठानकोट/यूटर्न/12 अप्रैल। पठानकोट और सीमावर्ती इलाकों में बीती रात किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शनिवार रात करीब 8 बजे आई तेज आंधी और उसके बाद हुई बारिश ने जहां जनता को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए यह 'आफत की बारिश' बनकर बरसी है। बेमौसमी बारिश से खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की कटाई पिछड़ गई है, जिससे किसान बेहद चिंतित हैं। वहीं, मौसम विभाग ने 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। बीती रात हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई इलाकों में पकी हुई गेहूं की फसल खेतों में ही बिछ गई है। किसानों का कहना है कि फसल पूरी तरह पक चुकी थी और अगले एक-दो दिनों में कटाई का काम जोरों पर शुरू होने वाला था। लेकिन बारिश और आंधी ने न केवल फसल को गिरा दिया है, बल्कि दानों के काले पड़ने और उनमें नमी आने का खतरा भी पैदा कर दिया है। कंबाइन ऑपरेटरों की बढ़ी मुश्किल बारिश के चलते खेतों में काफी गीलापन और कीचड़ हो गया है, जिसके कारण कटाई के लिए आने वाली कंबाइन मशीनें अब खेतों में नहीं जा पा रही हैं। किसानों का मानना है कि अब खेतों को सूखने में कम से कम 3 से 4 दिन का समय लगेगा, जिससे कटाई का सीजन काफी पिछड़ जाएगा। अगर आने वाले दिनों में फिर से बारिश होती है, तो नुकसान का ग्राफ और बढ़ सकता है। पकी-पकाई फसल पर फिरा पानी पठानकोट के किसान हरदेव सिंह और अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने खून-पसीना एक करके फसल तैयार की थी। अब जब फल मिलने का समय आया, तो कुदरत ने कहर बरपा दिया। नमी बढ़ने के कारण मंडियों में फसल की खरीद में भी समस्या आ सकती है, क्योंकि सरकारी मापदंडों के अनुसार एक निश्चित नमी (Moisture) पर ही फसल खरीदी जाती है। ---