Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नागपुर / लुधियाना 12 अप्रैल दिनेश मौदगिल सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा ताई भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं। मेरे 61वें जन्मदिन के अवसर पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में वे विशेष रूप से उपस्थित हुई थीं और गीत गाकर मुझे आशीर्वाद दिया था। अभी तीन महीने पहले ही उनसे मेरी मुलाकात हुई थी। उस समय वे कुछ थकी हुई लगीं, और आज उनके निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। गडकरी ने कहा कि संगीत जगत में जैसे लता दीदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया, वैसे ही आशा ताई ने भी यह उपलब्धि हासिल की। विदर्भ से उनका विशेष जुड़ाव था। कविवर्य सुरेश भट की ‘केव्हा तरी पहाटे’ जैसी अनेक ग़ज़लों को उन्होंने अपनी आवाज़ देकर अमर बना दिया। उन्होंने कई भाषाओं में गीत गाए और अपनी अनूठी कला से करोड़ों लोगों के दिलों में स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि आने वाले कई वर्षों तक उनके गीत भारतीय संगीत प्रेमियों के मन में गूंजते रहेंगे। उनके निधन से पूरे संगीत जगत और देशभर के संगीत प्रेमियों में शोक की लहर है। उनके परिवार पर यह बहुत बड़ा आघात है। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे, यही प्रार्थना है।