Uturn Time
Breaking
Haridwar: हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कार्रवाई तेज, आईएएस अधिकारियों का निलंबन छह महीने और बढ़ा Churu: मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
Logo
Uturn Time
400 रुपये मासिक चार्ज पर हंगामा, डेराबस्सी के निजी स्कूल को झुकना पड़ा,
क्लासरूम एसी योजना स्थगित, फीस लौटाने का आश्वासन
डेराबस्सी 13 Apr : एटीएस वैली स्कूल में क्लासरूम को फुली एयरकंडिशंड बनाने के नाम पर प्रति छात्र 400 रुपये मासिक फीस लगाए जाने के विरोध में सोमवार को पेरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बढ़ते विरोध के बीच स्कूल प्रबंधन ने फिलहाल यह फैसला वापस ले लिया है। स्कूल पहुंचे पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि “टेम्परेचर कंट्रोल्ड क्लासरूम” के नाम पर अतिरिक्त फीस थोप दी गई है, जो एक बार नहीं बल्कि लंबे समय तक जारी रहेगी। उनका कहना था कि एसी और नॉन-एसी क्लासरूम की अलग व्यवस्था से बच्चों में हीन भावना पैदा हो सकती है। पेरेंट्स के अनुसार स्कूल में करीब 900 छात्र पढ़ते हैं और 400 रुपये प्रति माह के हिसाब से यह राशि काफी अधिक बनती है। उन्होंने इसे अनावश्यक आर्थिक बोझ बताया। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस संबंध में पहले ही सर्कुलर जारी कर पेरेंट्स से सहमति ली गई थी और करीब 81 प्रतिशत पेरेंट्स ने एसी क्लासरूम के पक्ष में कंसेंट दी थी। स्कूल डायरेक्टर जयअमरदीप सिंह और प्रिंसिपल नीना पांडेय के मुताबिक, स्कूल के लगभग 50 कमरों में ऑल-सीजन एसी लगाए गए हैं और 400 रुपये केवल उनकी रनिंग कॉस्ट के लिए तय किए गए थे। हालांकि, कुछ पेरेंट्स के विरोध और विवाद से बचने के लिए स्कूल प्रबंधन ने फिलहाल इस योजना को स्थगित कर दिया है। साथ ही, जिन पेरेंट्स ने अतिरिक्त फीस जमा करवा दी है, उन्हें राशि वापस करने का भरोसा भी दिया गया है। फोटो कैप्शन: डेराबस्सी001: एटीएस वैली स्कूल में एसी फीस के विरोध में प्रदर्शन करते पेरेंट्स।