Uturn Time
Breaking
लू से बचें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह स्टाइल और बोल्डनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन! पूजा का ये लुक बना सोशल मीडिया का नया क्रश पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित सीबीआई का दावा, सिंगला भाई-बहनों से 590 करोड़ में से 292 करोड़ मिले काम्बेट एंडवास कोचिंग कैंप से खिलाड़ियों ने बहुत कुछ नया सीखने का प्रयास किया हैं /राजीव वालिया केंद्र ने बारिश तथा ओलावृष्टि के पीड़ित किसानों को दी भारी राहत अब पंजाब सरकार की बारी - तीक्ष्ण सूद धर्म की स्थापना के लिए कान्हा गोपाल भी बनेऔर गोसेवा एवं गोपूजन कर हमें गाय का महत्व समझाया। रन फार युनिटी में 1 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया चंडीगढ़ के एलांते मॉल फूड कोर्ट में खाने पर सवाल, डिश में कैटरपिलर मिलने का आरोप पंजाब में बेअदबी कानून बिल पर गवर्नर ने किए हस्ताक्षर, बेअदबी होने पर होगी उम्रकैद, जमानत नहीं मिलेगी पंजाब सरकार द्वारा विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए 102 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर पंजाब बीजेपी प्रभारी रहे बलबीर पुंज का निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस
Logo
Uturn Time
हरियाणा सरकार बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध , समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए चलाई अनेक योजनाएं- श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यवनिका पार्क सेक्टर-5 से भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित समता मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह दौड सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे पूर्व, मैराथन स्थल पर पहुंचने पर युवाओं और बच्चों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी स्नेहपूर्वक लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने न केवल मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया, बल्कि प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर उनका मनोबल भी बढ़ाया। प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम, सेक्टर-3 तक मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाबा साहेब की 135वीं जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, त्याग और संकल्प की एक अद्भुत गाथा है। उन्होंने अपने पूरे जीवन को समाज के उस वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया जो सदियों से वंचित और शोषित रहा। उन्होंने हमें केवल संविधान ही नहीं दिया बल्कि एक ऐसी विचारधारा दी जो समानता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांत पर आधारित हैं। आज की यह समता मैराथन उसी विचारधारा को जन जन तक पंहुचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह मैराथन हमें यह संदेश देती है कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव, असमानता या अन्याय स्वीकार नहीं है। हमें मिलकर ऐसे भारत का निर्माण करना है जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले, हर नागरिक को सम्मान मिले और कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित ना रहे। यही बाबा साहेब का सपना था और यही हमारे संविधान की आत्मा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई है, जिनका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पंहुचाना है। उन्होंने कहा कि चाहे शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृति योजनाएं हो, रोजगार के अवसर हो या सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं- हरियाणा सरकार हर स्तर पर समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का स्पष्ट मानना है कि जब तक समाज का हर वर्ग सशक्त नहीं होगा तब तक प्रदेश और देश का समग्र विकास संभव नहीं है। इसलिए हम लगातार ऐसी नीतियां बना रहे है जो समाज के कमजोर वर्गों को मुख्य धारा में लाने का कार्य करे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य है और आप सभी के कंधों पर एक सशक्त और समनतामूलक समाज के निर्माण की जिम्मेदारी है। बाबा साहेब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया था। उन्होंने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। हमें उनके इन शब्दों को अपने जीवन में उतारना होगा। शिक्षा, जागरूकता और एकता के माध्यम से ही हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को नमन करते हुए लोगों से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें जो समता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित हो। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, राज्य सभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेनू भाटिया, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरिच कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी आईजी श्री पंकज नैन, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती वर्षा खंगवाल, अतिरिक्त निदेशक श्री मनीष लौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।