Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मंगलवार को गांव जौला खुर्द में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते खेतों में आग लग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
मंगलवार को गांव जौला खुर्द में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते खेतों में आग लग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। आग लगने से सरदार तरलोचन सिंह और सरदार परमिंदर सिंह (पूर्व सरपंच) की गेहूं की फसल के नाड़ (पराली/अवशेष) जलकर राख हो गए। पीड़ित किसानों का आरोप है कि यह घटना बिजली विभाग की अनदेखी के कारण हुई है और इसके लिए लालड़ू के जेई राजिंदर सिंह जिम्मेदार हैं। किसानों का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में जेई से बात की तो उन्होंने न केवल लापरवाही दिखाई, बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी की। किसानों के अनुसार, जेई ने कहा, “अगर आग लग गई तो क्या हो गया,” जिससे किसानों में रोष है। घटना के बाद किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) के ब्लॉक प्रधान डेराबस्सी रणजीत सिंह राणा समेत जगतार सिंह झरमड़ी, गुरदीप सिंह, जगदीप सिंह, महकप्रीत सिंह, परमजीत सिंह और बलजीत सिंह मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।