Uturn Time
Breaking
Amritsar: नोटिस के बावजूद नहीं रुका निर्माण, अमृतसर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा हड़कंप Kolkata: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, सागरिका घोष ने कार्रवाई की मंशा पर उठाए सवाल Jalandhar: 16 जून से वंदे भारत एक्सप्रेस नए रूट पर दौड़ेगी, जालंधर के यात्रियों को हो सकती है असुविधा Jorhat: जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान हादसे से मचा हड़कंप, भारतीय वायुसेना ने शुरू की जांच New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी के यूरोप दौरे पर दुनिया की नजर, जी7 सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों पर रखेंगे भारत का पक्ष New Delhi: मालवीय नगर और साकेत हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख की सहायता, पीड़ितों के लिए सरकार का ऐलान New Delhi: पीएम मोदी ने युवाओं की भूमिका को बताया अहम, खेलों में सफलता पर जताई खुशी New Delhi: कांग्रेस का अभियान 17 जून से, राहुल गांधी छात्र सम्मेलनों को करेंगे संबोधित New Delhi: ईडी की छापेमारी से सियासी हलचल, मदन मित्रा के ठिकानों पर कार्रवाई Kailashahar: त्रिपुरा बॉर्डर पर तनाव, बीएसएफ की कार्रवाई में तस्कर मारा गया Indore: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री मांडू पहुंचे, ऐतिहासिक स्थलों का किया अवलोकन Chandigarh: पीएम मोदी 2029 में भी देश में प्रधान सेवक के रूप में चौथी बार काम करेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मुख्य मंत्री सैनी व शहरी विधायक विज को शिकायत भेज कर जीटी रोड़ पर बनी अवैध कमर्शियल मार्केट ध्वस्त करने की मांग ।
-निर्मल सिंह पानीपत , 16 यु-टर्न अप्रैल । सुप्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट कॉमरेड पीपी कपूर ने चेतावनी दी है कि दस दिन में जीटी रोड़ पर सेक्टर 11- 12 के साथ कटारिया एस्टेट में विकसित की जा रही अवैध मार्केट को ध्वस्त न किया तो शहरी विधायक प्रमोद विज सहित नगर निगम आयुक्त पंकज यादव सहित संबंधित अधिकारियों पर लोकायुक्त कोर्ट में केस दर्ज कराया जाएगा । कॉमरेड पीपी कपूर ने सीएम नायब सैनी,विधायक प्रमोद विज, डीसी, कमिश्नर नगर निगम , एस्टेट ऑफिसर हुडा, डीटीपी (पी) को पत्र भेज कर जीटी रोड़ पर मलिक पेट्रोल पंप के साथ सात हजार वर्ग गज रकबा में बनाई जा रही अवैध मार्केट को ध्वस्त करने की मांग की है । कपूर ने बताया कि शहर में रोजाना जेसीबी लेकर नगर निगम व जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) जगह जगह गरीब तबके के लोगों के मकानों को अवैध कालोनी बता कर गिराते रहते हैं। लेकिन शहर के बीचों बीच 7000 वर्ग गज भूमि पर सड़कें बना कर व प्लॉट काट कर बनाई जा रही अवैध कालोनी धड़ल्ले से बनाई जा रही है, निर्माण कार्य जारी है। यहां कारवाई करने की किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं । कपूर ने बताया कि पूरे शहर में चर्चा है कि पर्दे के पीछे शहरी विधायक प्रमोद विज का अवैध कालोनाइजर को संरक्षण है इसी लिए प्रशासन अंधा बना हुआ है । कपूर ने बताया कि अवैध मार्केट वाली जगह पर नर्सरी व गोदाम था ।यहां वर्ष 2022 में भी भूमि माफिया ने अवैध निर्माण करने के लिए नगर निगम से छह प्रॉपर्टी आईडी बनवाई थी, जो कि बाद में रद्द कर भूमि माफिया के मंसूबे फेल कर दिए थे।लेकिन अब फिर यहां बड़े बड़े शो रुम बनाए जा रहे हैं । बिना सीएलयू लिए सात हजार वर्ग गज भूमि में प्लाटिंग करके पक्की सड़कें बना दी है । इससे सरकार को करोड़ों रुपए की राजस्व हानि की गई है ।